在台湾就学的大陆学生(简称陆生)日前向中国国台办申诉,台湾辅仁大学及成功大学有教师在课堂授课时,传递个人意识形态及政治立场,中国因此要求缩减两校对陆生的招生名额,在台湾引发中国干预学术自由的争议。
台湾辅仁大学2月19日发信给教职员,表示因为国台办接获陆生及家长反映,教师在课堂上宣扬、灌输个人意识形态,并致电要求台湾大陆学生联合招生委员会,要求缩减辅大陆生招生名额,对此校方要求教师授课时不宜过度灌输意识形态及政治立场。
校园谈政治惹争议
该信件经由辅仁大学心理系副教授何东洪在脸书上曝光。他痛批:“1980年代戒严时期,辅大校方的腰都没这么的弯。”这就是今日台湾的高教现场。
对此,辅仁大学在官网回应,该校教务处发函提醒的文字失准,并强调绝非代表学校立场。台湾“陆联会”总干事张鸿德21日接受台湾媒体采访时表示,本意只是代为转达陆生和陆方的意见,但人员在转达意见的时候,没有注意到里面的用字;陆生招生名额核定是教育部的权责,不会因为陆方说什么,教育部就会配合扣减名额。
两岸关系紧张 陆生赴台签证遇阻?
台湾逮捕大陆学生真是间谍吗?
当嘻哈被留学生用来“爱国”
辅大学生会长刘家杭也向BBC中文表示,课堂上老师会针对时事评论发表个人看法,他认为校园是开放空间,应该欢迎各种对话,不同意见可以开放讨论。但他质疑,辅大是为了招收陆生,而企图影响老师的教学自由。
台湾教育部则表示,辅大引援国台办指导意见“确实不妥”,并提醒“陆联会”及学校与中国大陆交流时,应秉持维护国格与学术自由的立场。台湾教育部并强调,核定陆生招生名额是台湾权责。
箝制学术自由
成功大学也同样收到台湾“陆联会”信函,称遭反映有课堂上表达个人意识形态。校方向BBC中文表示,并不了解是哪位老师在课堂提到什么内容使陆生反感,不过成大强调不会以任何立场干预此学风与理想,但仍然会提醒系所教师以学术专业传递授课内容。
立场偏台湾本土派的香港籍成功大学政治系教授梁文韬表示,陆生必须尊重老师授课自由,而生活本身就会涉及政治及政策,不可分离。他痛批:“若不能谈政治,政治系或其他相关的法律系、经济系,甚至社科院都可以废掉!”
他举例,科技领域也会与政治有关,“华为的信息安全问题,能不谈政治吗?”他进一步分析,很多陆生都在威权体制的社会下长大,常以专制、威权的思维去干预其他人本来就享有的自由,他希望陆生在自由的地方享受自由,而不是连同独裁政府打压其他地区所享有的自由。
台湾政治大学教育系教授秦梦群则向BBC中文表示,大学教授面对各国学生应该一视同仁,课堂上可以讨论各国政治或政策,但要避免一味发表主观或情绪的言论。
他强调,因为两岸关系特殊,大学教授在谈论中国政策时,应以讨论方式进行,而不是发表个人看法,特别是尤其对陆生,发言要更加谨慎。
秦梦群同时也呼吁,学生若不满教师言论,应该先试着礼貌对话,若教师不愿沟通,可以透过学校机制报告,除非学校弃之不理,否则不需要投诉至国台办层级。他解释,若投诉至国台办,容易造成政治效应,对学生而言没有正面效果。
陆生抗议事件
大陆学生引发干预学术自由的争议层出不穷,2017年台湾世新大学与中国江苏师范大学、浙江理工大学及浙江传媒大学三所学校签订研修承诺书,表示陆生来台仅有学术交流活动,课程内容不得涉及“一中一台”、“两个中国”、“台湾独立”等政治敏感事务,引发争议。世新大学解释,校方是为了学术中立避开敏感议题。
澳洲中文媒体《今日悉尼》曾在2017年报导,一名在澳大利亚纽卡斯尔大学(Newcastle)任教的印度裔讲师,在课堂上称台湾及香港为“国家“,引发大陆留学生不满,认为此举“伤害中国学生的感情“,事后更集体向讲师提出抗议。
根据统计,赴台就学的陆生从2012年的951人一路攀升到2015年达到高峰共3019人注册。但2016年蔡英文政府上台后,注册人数逐渐下跌,去年2018年人数只剩733人,显示两岸关系确实影响双方学术交流。
Sunday, February 24, 2019
Tuesday, February 19, 2019
एयर शो की रिहर्सल के दौरान 2 विमान क्रैश; एक पायलट की मौत, एक नागरिक जख्मी
बेंगलुरु. यहां बुधवार से शुरू होने वाले एयर शो से पहले रिहर्सल के दौरान वायुसेना के दो सूर्यकिरण विमान क्रैश हो गए। हादसा मंगलवार सुबह 11 बजकर 50 मिनट पर येलाहंका एयरबेस पर हुआ। क्रैश हुए विमानों के पायलटों में से एक की मौत हो गई, जबकि दो पायलट जान बचाने में कामयाब हो गया। एक नागरिक के जख्मी होने की भी खबर है। ये विमान सूर्यकिरण एयरोबेटिक्स टीम के थे। सूर्यकिरण विमान का 2011 में इस्तेमाल बंद कर दिया गया था। हालांकि, 2015 में इन्हें दोबारा वायुसेना में शामिल कर लिया गया।
विमान जिस तरह से अचानक जमीन पर आए उसे देखकर माना जा रहा है कि इनके इंजन हवा में ही बंद हो गए थे। जमीन पर गिरते ही उनमें आग लग गई। कुछ मलबा भारतीय अंतरिक्ष एजेंसी (इसरो) के परिसर के पास गिरा।
450 से ज्यादा शो कर चुका सूर्यकिरण
टू-सीटर सूर्यकिरण विमान एयरफोर्स की एयरोबेटिक्स टीम का हिस्सा है, जिसका इस्तेमाल सेना में प्रशिक्षण के लिए किया जाता है। इसकी रफ्तार 450 से 500 किलोमीटर तक होती है। 27 मई 1996 को कर्नाटक के बीदर में सूर्यकिरण टीम का गठन किया गया था। 1998 में बेंगलुरु में हुए एयर शो में इसने करतब दिखाए। इसके बाद श्रीलंका से लेकर सिंगापुर तक इसके 450 से ज्यादा शो हुए।
करतब के दौरान हो जाते हैं हादसे
सूर्यकिरण टीम की ओर से करतब दिखाने के दौरान कई बार हादसे हो जाते है। मार्च 2006 में बीदर के निकट अभ्यास के दौरान एक विमान क्रैश हो गया था। इस हादसे में विंग कमांडर धीरज भाटिया और स्क्वाड्रन लीडर शैलेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इसी तरह जनवरी 2009 में बीदर में ही एक प्रदर्शन के दौरान विंग कमांडर आरएस धालीवाल का विमान क्रैश हो गया था।
मुश्किल से होता है चयन
एयर फोर्स की ब्रांड एम्बेसडर बन चुकी सूर्य किरण टीम में सिर्फ 13 पायलट होते हैं। इनके चयन के मापदंड बहुत ऊंचे हैं। सिर्फ लड़ाकू फाइटर जेट उड़ाने वाले पायलट ही इसमें चुने जाते हैं। प्रत्येक पायलट को कम से कम 2000 घंटों की उड़ान का अनुभव होना अनिवार्य होता है। साथ ही 1000 घंटे तक सूर्यकिरण विमान उड़ाने का अनुभव भी होना चाहिए। सभी पायलट विमान प्रशिक्षक होने चाहिए। इस टीम में उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए होती है।

Wednesday, February 13, 2019
मुलायम सिंह यादव ने कहा कि मोदी फिर देश के प्रधानमंत्री बनें
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी नेता मुलायम सिंह यादव ने संसद भवन में अपने भाषण में कहा कि वो चाहते हैं कि मोदी फिर से देश के प्रधानमंत्री बनें.
अपने संबोधन में मुलायम सिंह यादव ने कहा, "मेरी कामना है कि सदन के सभी सदस्य फिर से जीतें, मैं ये भी चाहता हूं कि प्रधानमंत्री जी आप फिर से प्रधानमंत्री बनें."
मुलायम सिंह ने कहा, "मैं प्रधानमंत्री जी को बधाई देना चाहता हूं. आपने सबसे मिल जुल करके सबका काम किया है. हम जब जब मिले, किसी काम के लिए कहा, आपने उसी वक्त ऑर्डर किया. मैं आपका आदर करता हूं, सम्मान करता हूं."
उन्होंने कहा, "मैं चाहता हूं, मेरी कामना है कि सदन के जितने माननीय सदस्य हैं दोबारा फिर से जीत जाएं, मेरी ये भी कामना है कि आप फिर से प्रधानमंत्री बनें."
समाजवादी पार्टी उत्तर प्रदेश में अहम राजनीतिक दल है और वह बहुजन समाज पार्टी के साथ मिलकर नरेंद्र मोदी की भाजपा के ख़िलाफ़ चुनाव लड़ने जा रही है.
रफ़ाल सौदे को लेकर रोजाना नई-नई ख़बरें आ रही हैं. इसी सिलसिले में इंडियन एक्सप्रेस ने रफ़ाल सौदे से जुड़ी एक ख़बर प्रकाशित की है.
इस ख़बर के अनुसार रफ़ाल सौदे की घोषणा से दो हफ्ते पहले अनिल अंबानी ने फ्रांस के रक्षा अधिकारियों के साथ मुलाक़ात की थी.
ख़बर के मुताबिक साल 2015 में मार्च महीने के चौथे हफ्ते में अनिल अंबानी पेरिस गए थे और वहां उन्होंने फ्रांस के रक्षा विभाग के अधिकारियों से मुलाक़ात की थी.
इस बैठक में तत्कालीन फ्रांसीसी रक्षा मंत्री जीन वेस ली ड्रायन के विशेष सलाहकार जीन क्लॉड मैलेट शामिल हुए थे.
महान संगीतज्ञ भूपेन हज़ारिका के बेटे ने भारत रत्न लौटाने की बात कही है. इंडियन एक्सप्रेस में प्रकाशित इस समाचार में बताया गया है कि भूपेन हज़ारिका के बेटे तेज हज़ारिका सरकार की ओर से लाए जा रहे नागरिकता संशोधन बिल से नाराज़ हैं.
उन्होंने कहा है कि भारत रत्न देना या फिर सबसे लंबा पुल बनाना आवश्यक तो है लेकिन सिर्फ इसी से देश के नागरिकों में शांति और समृद्धि नहीं आएगी.
ख़बर के मुताबिक भूपने हज़ारिका के बेटे तेज हज़ारिका ने कहा, "बहुत से पत्रकार मुझसे पूछ रहे हैं कि क्या मैं भारत रत्न स्वीकार नहीं करूंगा. इस पर मेरा जवाब है कि अभी तक मुझे किसी तरह का निमंत्रण ही नहीं मिला है तो उसे अस्वीकार करने की बात ही नहीं आती."
"साथ ही सरकार ने यह राष्ट्रीय महत्व का सम्मान दिया है इससे ज़्यादा महत्वपूर्ण यह हो गया है कि यह सम्मान किस वजह से किस तरीके से दिया गया है."
अख़बार ने इसके साथ ही सरकार का पक्ष भी रखा है. जिसमें उन्होंने असम के मुख्यमंत्री के मीडिया सलाहकार ऋषिकेश गोस्वामी के बयान प्रकाशित किया है. ऋषिकेश गोस्वामी ने कहा कि भूपेन हज़ारिका का परिवार भारत रत्न सम्मान को खुशी-खुशी स्वीकार कर चुका है. अब भारत रत्न को ठुकराकर तेज हज़ारिका क्या यह बताना चाहते हैं कि उनके पिता इस सम्मान के हक़दार नहीं थे?
जनसत्ता की ख़बर के मुताबिक एम नागेश्वर राव ने सीबीआई के अंतरिम प्रमुख रहते हुए जांच एजेंसी के पूर्व संयुक्त निदेशक एके शर्मा का तबादला करने पर सुप्रीम कोर्ट से माफी मांग ली है.
राव ने सोमवार को स्वीकार किया कि उन्होंने ग़लती की है और इसके लिए वो माफी मांगते हैं. उनका कहना है कि शीर्ष अदालत के आदेशों का उल्लंघन करने की उनकी कोई मंशा नहीं थी.
एके शर्मा बिहार में बालिका गृह मामले की जांच कर रहे थे. न्यायलय ने राव के तबादले के आदेश को शीर्ष अदालत के पिछले दो आदेशों का उल्लंघन माना था और अवमानना का नोटिस जारी किया था.
एम नागेश्वर राव को 12 जनवरी को कोर्ट में उपस्थित होना है. बीते 17 जनवरी को राव ने न्यायलय की अनुमति के बगैर एके शर्मा को सीआरपीएफ में तबादला कर दिया था.
सूचना प्रोद्योगिकी विभाग से संबंधित संसद की स्थायी समिति ने ट्विटर के सीईओ जैक डोर्सी को 25 फ़रवरी तक संसद में पेश होने का आदेश दिया है.
हिंदुस्तान में प्रकाशित समाचार में बताया गया है कि समिति के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सोमवार को यह जानकारी दी. लोकसभा चुनाव से पहले कई पक्षों ने डेटा की निजता और सोशल मीडिया के ज़रिए चुनावों में इस्तेमाल पर चिंता जाहिर की थी.
इसी को लेकर समिति ने ट्विटर के अधिकारियों को बुलाया था. उन्हें पहले 7 फरवरी को पेश होना था. ट्विटर की ओर से पेश होने की तारीख बढ़ाने की मांग की गई थी, जिसके बाद समिति ने ट्विटर को 11 फरवरी तक पेश होने का वक़्त दिया था.

Tuesday, February 5, 2019
कमलनाथ ने डीजीपी पद से हटाया, मोदी सरकार ने सीबीआई प्रमुख बनाया
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने शनिवार को आईपीएस अधिकारी ऋषि कुमार शुक्ला को भारत की प्रमुख जांच एजेंसी केंद्रीय जांच ब्यूरो यानी सीबीआई का नया निदेशक बनाया है.
सीबीआई प्रमुख का पद पूर्व निदेशक आलोक वर्मा का ट्रांसफर होने के बाद 10 जनवरी से खाली पड़ा हुआ था.
अब मध्य प्रदेश के डीजीपी रहे ऋषि कुमार शुक्ला को इस पद की ज़िम्मेदारी दी गई है.
ऋषि कुमार शुक्ला 1983 बैच के मध्य प्रदेश काडर के अफसर हैं. ये पहला मौक़ा है जब मध्य प्रदेश काडर के किसी आईपीएस अधिकारी को सीबीआई प्रमुख बनाया गया है.
यह भी संयोग है कि 'रॉ' और सीबीआई दोनों के प्रमुख पहली बार मध्य प्रदेश काडर के हैं. 'रॉ' प्रमुख मध्य प्रदेश कैडर के अनिल धसमाना हैं.
ऋषि कुमार शुक्ला को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल का क़रीबी माना जाता है. दोनों इंटेलिजेंस ब्यूरो में साथ काम कर चुके हैं.
शुक्ला मूल रूप से मध्य प्रदेश के ग्वालियर के रहने वाले हैं और वहीं के शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज से बीकॉम में ग्रेजुएट हैं. वे अभी तक मध्य प्रदेश के डीजीपी थे.
मध्य प्रदेश में सरकार बदलने के बाद चार दिन पहले ही कमलनाथ सरकार ने उन्हें पुलिस हाउसिंग कार्पोरेशन का चेयरमैन बनाया था.
इस पद को पुलिस विभाग में डीजीपी के पद के मुक़ाबले छोटा माना जाता है. कैबिनेट की अपॉइंटमेंट कमिटी ने शनिवार को उनके नाम पर मुहर लगाई.
उन्हें दो साल के लिए सीबीआई निदेशक पद पर नियुक्त किया गया है. अभी नागेश्वर राव सीबीआई के अंतरिम निदेशक के तौर पर काम कर रहे हैं.
सीबीआई के नए निदेशक के चयन को लेकर शुक्रवार को दूसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली चयन समिति की बैठक हुई थी.
मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस के लोकसभा में नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने ऋषि कुमार शुक्ला के चयन पर सवाल उठाया है. खड़गे भी इस चयन समिति के अध्यक्ष थे.
खड़गे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर अपनी असहमति जताई है.
उन्होंने शुक्ला की नियुक्ति पर कहा है कि उनके पास भ्रष्टाचार के मामलों को निपटाने का कोई अनुभव नहीं है, इसलिए उन्हें निदेशक नहीं बनाया जाना चाहिए.
खड़गे की आपत्ति पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा है कि कांग्रेस नेता चयन प्रक्रिया पर सवाल खड़ा कर चाहते हैं कि वो अपने पसंद के अधिकारी को निदेशक बनाएं.
सिंह ने कहा कि इस चयन समिति के सदस्य और सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायधीश रंजन गोगोई शुक्ला की नियुक्ति पर पूरी तरह से सहमत हैं.
शुक्ला को सीबीआई की कमान तब मिली है जब यह जांच एजेंसी विश्वसनीयता के संकट से जूझ रही है.
शुक्ला के नेतृत्व में सीबीआई को कई अहम केस सुलझाने हैं. इनमें 2जी घोटाला, कोयला घोटाला, एयर इंडिया स्कैंडल, पी चिदंबरम के ख़िलाफ़ भ्रष्टाचार के मामले समेत कई अहम मसले हैं.
सुप्रीम कोर्ट ने सीबीआई निदेशक की नियुक्ति में हो रही देरी पर भी नाख़ुशी जताई थी.
आलोक वर्मा और राकेश अस्थाना में टकराव के कारण सीबीआई पिछले कुछ महीनों से विवादों में थी.

Sunday, February 3, 2019
चुनाव 2019: तेजस्वी ने कहा, राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता- बड़ी चुनावी ख़बरें
बिहार की राजधानी पटना में कांग्रेस की जन आकंक्षा रैली में राजद नेता तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि कांग्रेस बड़ी पार्टी है और राहुल गांधी में प्रधानमंत्री बनने की योग्यता है.
उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के बाद अगर वो प्रधानमंत्री बनते हैं तो उनको बिहार पर विशेष ध्यान देना होगा.
तेजस्वी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के लोगों को धोखा दिया है. उन्होंने विधानसभा चुनावों से पहले बिहार को सवा लाख करोड़ रुपए का पैकेज देने का वादा किया था लेकिन इसे पूरा नहीं किया गया.
उन्होंने कहा, "बिहार को लेकर नरेंद्र मोदी के सवा लाख करोड़ का पैकेज कहां गया? उन्होंने बिहार को ठगा है. जब पीएम से सवाल पूछे जाते हैं तो वो सीबीआई, ईडी और आयकर को पीछे लगा देते हैं."
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर भाजपा दोबारा सत्ता में आती है तो लोकतंत्र खतरे में आ जाएगा.
मुस्तफाबाद में सरकारी कार्यों के उद्घाटन में केजरीवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह लोकतंत्र के लिए बेहद ख़तरनाक हैं.
"इस जोड़ी ने पिछले पांच सालों में देश का बेड़ा गर्क कर दिया है. जितने पिछले 70 सालों में देश में स्थिति ख़राब नहीं हुई, उतना इन सभी ने पांच सालों में कर दिया है."
अरविंद केजरीवाल ने पश्चिम बंगाल में सीबीआई की कार्रवाई और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के धरने पर प्रतिक्रिया दी.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा कि लोकतंत्र को मोदी ने मजाक बना दिया है. संवैधानिक ढांचे पर प्रहार कर रहे हैं.
बिहार के हाजीपुर में सहदेई बुजुर्ग रेलवे स्टेशन के पास रविवार सुबह जोगबनी से दिल्ली आ रही सीमांचल एक्सप्रेस की 11 बोगियों के पटरी से उतरने के बाद 7 लोगों की मौत हुई है.
इसके साथ ही 32 लोग घायल हुए हैं जिन्हें नज़दीकी अस्पतालों में ले जाया गया है.
रेल मंत्री पीयूष योयल के साथ ही रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा ने इस दुर्घटना पर दुख प्रकट किया है, और जांच के आदेश दिए हैं.
इसके साथ ही मृतकों के परिजनों को पांच-पांच लाख ,गंभीर रूप से घायलों को एक-एक लाख रुपये और मामूली रूप से घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजा देने की घोषणा की गई है.
ये दुर्घटना हाजीपुर-बछवाड़ा रेलखंड के महनार और सहदोई स्टेशन के बीच सहदेई बुज़ुर्ग के पास लगभग सुबह चार बजे हुई है.
पीटीआई ने पूर्व मध्य रेलवे के प्रवक्ता राजेश कुमार के हवाले से बताया कि हादसा तड़के चार बजे के करीब हुआ जिसमें सीमांचल एक्सप्रेस के 11 डिब्बे पटरी से उतरे हैं.
इनमें एक जनरल कोच, एक एसी कोच बी3, तीन स्लीपर कोच एस8, एस9, एस10 समेत चार अन्य कोच शामिल हैं.
सोनपुर रेलमंडल से अधिकारियों की टीम और बरौनी से डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंच चुकी है.

Friday, February 1, 2019
मोदी के बजट में राहतों की बौछार: बंपर टैक्स छूट, किसानों को कैश
लोकसभा चुनाव से ठीक पहले केंद्र की मोदी सरकार ने अपना अंतरिम बजट पेश किया. कार्यवाहक वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने जब सुबह 11 बजे अपना बजट भाषण पढ़ना शुरू किया, तो उनके पिटारे से हर किसी के लिए तोहफे निकले. किसान, महिला, टैक्स पेयर, युवा, मजदूर पीयूष गोयल ने हर किसी की झोली भर दी. शुरू में तो टैक्स पेयर के लिए कोई ऐलान नहीं किया गया था, लेकिन भाषण के अंत में पीयूष गोयल ने जैसे ही ऐलान किया कि अब 5 लाख रुपये तक सालाना कमाने वाले टैक्सपेयर को कोई टैक्स नहीं देना होगा तो मिडिल क्लास की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.
मोदी सरकार के इस अंतरिम बजट को चुनावी सौगातों की बौछार के तौर पर भी देखा जा रहा है. कांग्रेस शासित प्रदेश में जिस तरह कर्जमाफी की गई उस लिहाज से मोदी सरकार ने किसानों की जेब में सीधा कैश पहुंचाने का ऐलान किया. इस बजट में किसके लिए क्या खास है, यहां पढ़ें...
1. टैक्स वालों को छप्पड़ फाड़ राहत
सबसे बड़ी सौगात टैक्स भरने वाले लोगों के लिए आई. अब 5 लाख रुपये तक सालाना कमाने वाले व्यक्ति को कोई टैक्स नहीं भरना होगा. पहले ये सीमा सिर्फ 2.5 लाख रुपये तक के लिए थी. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि टैक्स छूट से 3 करोड़ मिडिल क्लास वालों को फायदा होगा. इसके अलावा स्टैंडर्ड डिडक्शन 40 हजार से बढ़ाकर 50 हजार हुआ.
2. किसान होंगे मालामाल
राहुल गांधी के कर्जमाफी के जवाब में मोदी सरकार ने नई योजना का ऐलान किया. अब छोटे किसानों को हर साल 6000 रुपये की मदद की जाएगी. ये मदद सीधे उनके बैंक खातों में पहुंचेगी. ये किस्त साल में तीन हिस्सों में आएगी. जिन किसानों के पास 2 हेक्टेयर तक की जमीन है उन्हें इस योजना का लाभ मिलेगा. गोयल का दावा है कि 12 करोड़ किसान परिवारों को इसका लाभ मिलेगा.
3. मजदूरों को भी मिलेगा बंपर फायदा
बजट में ऐलान किया गया है कि अब 21000 रुपये तक कमाने वाले श्रमिकों को अब 7000 रुपये तक बोनस मिलेगा. इसके अलावा जिन मजदूरों की तन्ख्वाह 15 हजार रुपये प्रति महीने तक की है, उन्हें पेंशन दी जाएगी. इसके लिए हर महीने सिर्फ 100 रुपये की राशि जमा करनी होगी. 60 साल की उम्र के बाद हर मजदूर को 3000 रुपये प्रति महीना मिलेगा. इस योजना से 10 करोड़ मजदूरों को लाभ मिलेगा. साथ ही अब किसी श्रमिक की मौत पर अब 2.5 लाख रुपये की बजाय 6 लाख रुपये मुआवाजा
4. रोजगार
रोजगार के आंकड़ों पर घिरी सरकार ने अपने बजट में ऐलान किया कि अभी तक मुद्रा योजना के तहत 5 करोड़ से अधिक लोन दिए गए. उन्होंने कहा कि EPFO के अनुसार 2 करोड़ से अधिक लोगों को नौकरी मिली. पीयूष गोयल ने कहा कि आज युवा सिर्फ नौकरी नहीं कर रहा है बल्कि नौकरियां दे भी रहा है.
5. डिजिटल इंडिया
केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि इंटरनेट डाटा खर्च में 50 गुना बढ़ोतरी हुई है. पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि सरकार का लक्ष्य है कि अगले 5 साल में 1 लाख डिजिटल गांव बनाए जाए.
6. फिल्मों के लिए भी बड़ा ऐलान
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों बॉलीवुड के लोगों से मुलाकात की थी. वित्त मंत्री पीयूष गोयल ने अपने बजट में फिल्म इंडस्ट्री का ध्यान रखा. उन्होंने कहा कि अब फिल्म शूटिंग की परमिशन के लिए सिंगल विंडो की व्यवस्था की गई है. पहले ये व्यवस्था सिर्फ विदेशी फिल्मों वालों के लिए थी, अब बॉलीवुड वालों को भी लाभ मिलेगा.
7. महिलाओं के लिए क्या
आधी आबादी के लिए पीयूष गोयल ने अपने पिटारे में से महिलाओं के लिए जमकर सौगातों की बारिश की. अगर किसी महिला को बैंक से 40 हजार तक का ब्याज मिलता है तो उसपर TDS नहीं लगेगा. उन्होंने ऐलान किया कि उज्ज्वला योजना के तहत 8 करोड़ गैस कनेक्शन बांटे जाएंगे.
8. गौ माता के सम्मान में, सरकार मैदान में
मोदी सरकार के कार्यकाल में गाय का मुद्दा हमेशा ही चर्चा में रहा है. पीयूष गोयल ने राष्ट्रीय गोकुल मिशन के लिए 750 करोड़ रुपये का ऐलान किया है. इसके अलावा राष्ट्रीय कामधेनु आयोग का गठन किया जाएगा. साथ ही मछुआरों के लिए भी तोहफा दिया गया है, उन्हें अब ब्याज में 2 फीसदी तक की छूट मिलेगी.
9. GST
पीयूष गोयल ने ऐलान किया कि नए घर खरीदने वालों पर GST का भार कम करने की कोशिशें की जा रही हैं. इसके अलावा जो नई कंपनियां खोल रहे हैं, उनको राहत देते हुए कहा है कि अब सिर्फ 25 फीसदी कॉरपोरेट टैक्स ही भरना होगा.
10. अंतरिक्ष
बीते कुछ समय में भारत ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में इतिहास रचा है. पीयूष गोयल ने अपने बजट भाषण में अंतरिक्ष क्षेत्र के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा कि भारत 2022 से पहले अपने 'मिशन गगनयान' को पूरा करेगा.

Subscribe to:
Comments (Atom)