भोपाल से भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार बनाईं गईं साध्वी प्रज्ञा सिंह ने महाराष्ट्र एटीएस के दिवंगत प्रमुख हेमंत करकरे के बारे में विवादित बयान दिया है.
एक चुनावी सभा के दौरान प्रज्ञा सिंह ने कहा है कि उनके श्राप से हेमंत करकरे की मौत हो गई.
हेमंत करकरे महाराष्ट्र एटीएस के प्रमुख थे और साल 2008 में मुंबई पर हुए हमलों के दौरान उनकी मौत हो गई थी. बहादुरी के लिए साल 2009 में उन्हें अशोक चक्र दिया गया था.
हेमंत करकरे ने साल 2006 में हुए मालेगांव बम धमाका मामले की जांच भी की थी और इस दौरान साध्वी प्रज्ञा सिंह से भी उन्होंने पूछताछ की थी.
मालेगांव धमाका मामले की अभियुक्त प्रज्ञा सिंह फ़िलहाल ज़मानत पर जेल से बाहर हैं और बीजेपी ने उन्हें भोपाल से उम्मीदवार बनाया है.
प्रज्ञा सिंह ने कहा, "मुझसे पूछताछ करने के लिए हेमंत करकरे को मुंबई बुलाया गया था. मैं उस समय मुंबई जेल में बंद थी."
साध्वी ने कहा, "हेमंत करकरे से कहा गया था कि अगर सबूत नहीं है तो साध्वी को छोड़ दो. वो व्यक्ति कहता था कि मैं सबूत लेकर आऊंगा और इस साध्वी को नहीं छोड़ूंगा."
हेमंत करकरे के बारे में साध्वी ने कहा, "ये उसकी कुटिलता थी, ये देशद्रोह था, ये धर्मविरुद्ध था. वो मुझसे प्रश्न करता था. ऐसा क्यों हुआ, वैसा क्यों हुआ तो मैं कह देती थी कि मुझे क्या पता भगवान जानें. 'तो क्या ये सब जानने के लिए मुझे भगवान के पास जाना पड़ेगा,' मैंने कह दिया अगर आपको ज़रूरत हो तो आप अवश्य जाइये."
साध्वी ने कहा, "मुझे इतनी यातनाएं दीं. इतनी गालियां दी. ये मेरे लिए असहनीय था. मैंने कहा तेरा सर्वनाश होगा और ठीक सवा महीने में, सूतक लगता है, जब किसी के यहां मृत्यु या जन्म होता है तो सूतक लगता है. जिस दिन मैं गई थी उस दिन इसके सूतक लग गया था और ठीक सवा महीने में जिस दिन उसे आतंकवादियों ने मारा उस सूतक का अंत हो गया."
साध्वी ने कहा, "भगवान राम के काल में रावण हुआ तो सन्यासियों के द्वारा उसका अंत करवाया गया. जब द्वापर युग में कंस हुआ तो सन्यासी पुनः आए और उसका अंत करवाया. जिन संतों सन्यासियों को उसने जेल में डाल रखा था उनका श्राप लगा और कंस का अंत हुआ."
साध्वी ने कहा, "2008 में ये षड़यंत्र देशविरुद्ध रचा गया और सन्यासियों को अंदर डाला गया उस दिन मैंने कहा इस शासन का अंत हो जाएगा, सर्वनाश हो जाएगा और आज ये प्रत्यक्ष उदाहरण आपके सामने हैं."
मालेगांव धमाका
महाराष्ट्र के मालेगांव में अंजुमन चौक और भीकू चौक के बीच शकील गुड्स ट्रांसपोर्ट के सामने 29 सितंबर 2008 की रात 9.35 बजे बम धमाका हुआ था जिसमें छह लोग मारे गए और 101 लोग घायल हुए थे.
इस धमाके में एक मोटरसाइकिल इस्तेमाल की गई थी. एनआईए की रिपोर्ट के मुताबिक़ यह मोटरसाइकिल प्रज्ञा ठाकुर के नाम पर थी.
महाराष्ट्र एटीएस ने हेमंत करकरे के नेतृत्व में इसकी जांच की और इस नतीजे पर पहुँची कि उस मोटरसाइकिल के तार गुजरात के सूरत और अंत में प्रज्ञा ठाकुर से जुड़े थे.
प्रज्ञा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की सदस्य रह चुकी थीं. पुलिस ने पुणे, नासिक, भोपाल इंदौर में जांच की. सेना के एक अधिकारी कर्नल प्रसाद पुरोहित और सेवानिवृत मेजर रमेश उपाध्याय को भी गिरफ़्तार किया गया.
इसमें हिंदूवादी संगठन अभिनव भारत का नाम सामने आया और साथ ही सुधाकर द्विवेदी उर्फ़ दयानंद पांडेय का नाम भी आया.
एटीएस चार्जशीट के मुताबिक़ प्रज्ञा ठाकुर के ख़िलाफ़ सबसे बड़ा सबूत मोटरसाइकिल उनके नाम पर होना था.
इसके बाद प्रज्ञा को गिरफ़्तार किया गया. उन पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण क़ानून (मकोका) लगाया गया. चार्जशीट के मुताबिक़ जांचकर्ताओं को मेजर रमेश उपाध्याय और लेफ़्टिनेंट कर्नल पुरोहित के बीच एक बातचीत पकड़ में आई जिसमें मालेगांव धमाके मामले में प्रज्ञा ठाकुर के किरदार का ज़िक्र था.
मामले की शुरुआती जांच महाराष्ट्र आतंकवाद निरोधक दस्ते ने की थी, जिसे बाद में एनआईए को सौंप दी गई थी. एनआईए की चार्जशीट में उनका नाम भी डाला गया.
मालेगांव ब्लास्ट की जांच में सबसे पहले 2009 और 2011 में महाराष्ट्र एटीएस ने स्पेशल मकोका कोर्ट में दाख़िल अपनी चार्जशीट में 14 अभियुक्तों के नाम दर्ज किये थे.
एनआईए ने जब मई 2016 में अपनी अंतिम रिपोर्ट दी तो उसमें 10 अभियुक्तों के नाम थे.
इस चार्जशीट में प्रज्ञा सिंह को दोषमुक्त बताया गया. साध्वी प्रज्ञा पर लगा मकोका (MCOCA) हटा लिया गया और कहा गया कि प्रज्ञा ठाकुर पर करकरे की जांच असंगत थी.
इसमें लिखा गया कि जिस मोटरसाइकिल का ज़िक्र चार्जशीट में था वो प्रज्ञा के नाम पर थी, लेकिन मालेगांव धमाके के दो साल पहले से कलसांगरा इसे इस्तेमाल कर रहे थे.
Friday, April 19, 2019
Monday, April 15, 2019
मोदी के हेलिकॉप्टर में 'रहस्यमयी काले ट्रंक' पर कांग्रेस ने जताया शक़, पाँच बड़ी ख़बरें
कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हेलिकॉप्टर में एक संदिग्ध काला ट्रंक ले जाए जाने की जाँच कराने की माँग की है.
पार्टी का कहना है कि मोदी के कर्नाटक में चित्रदुर्ग के चुनावी दौरे में इस ट्रंक को हेलिकॉप्टर से उतारा गया. कांग्रेस प्रवक्ता आनंद शर्मा ने प्रधानमंत्री से इस मामले में सफ़ाई देने की मांग की है. आनंद शर्मा ने कहा कि चुनाव आयोग को बक्से की सामग्री की जाँच करनी चाहिए.
आनंद शर्मा ने कहा कि कांग्रेस की कर्नाटक इकाई ने पहले ही इस संबंध में निर्वाचन आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है.
प्रधानमंत्री मोदी ने 9 अप्रैल को कर्नाटक के चित्रदुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित किया था.
समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार शर्मा ने पूछा, "हमने देखा कि पीएम के हेलिकॉप्टर के साथ तीन और हेलिकॉप्टर उड़ रहे थे. लैंडिंग के बाद एक काला ट्रंक उतारा गया और उसे एक निजी कार में ले जाया गया, जो कि एसपीजी के काफ़िले का हिस्सा नहीं थी. बक्से में क्या था. अगर उसमें कैश नहीं था तो इसकी जाँच होनी चाहिए?"
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआई की राष्ट्रीय चयन समिति की बैठक सोमवार को मुंबई में होगी. मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में इंग्लैंड में अगले महीने होने वाले वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का चयन किया जाएगा.
चयन समिति की बैठक में कप्तान विराट कोहली और मुख्य कोच रवि शास्त्री भी शामिल हो सकते हैं.
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने समाजवादी पार्टी के नेता आज़म ख़ान के कथित तौर पर जया प्रदा को लेकर दिए एक बयान को 'बेहद आपत्तिजनक' बताया है. आयोग ने कहा है कि आज़म ख़ान को नोटिस जारी किया जाएगा.
साथ ही आयोग ने कहा है कि वो निर्वाचन आयोग से आग्रह करेगा कि आज़म ख़ान के चुनाव लड़ने पर रोक लगाई जाए.
सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें आज़म ख़ान ने रामपुर से भाजपा उम्मीदवार और पूर्व अभिनेत्री जया प्रदा का नाम लिए बिना चुनावी सभा में मौजूद लोगों से पूछा, "क्या राजनीति इतनी गिर जाएगी कि 10 साल जिसने रामपुर वालों का खून पिया, जिसे उंगली पकड़कर हम रामपुर में लेकर आए, उसने हमारे ऊपर क्या-क्या इल्जाम नहीं लगाए. क्या आप उसे वोट देंगे?' आपने 10 साल जिनसे अपना प्रतिनिधित्व कराया, उसकी असलियत समझने में आपको 17 साल लगे, मैं 17 दिन में पहचान गया कि इनके नीचे का अंडरवेयर खाकी रंग का है."
जेट एयरवेज़ के पायलट सोमवार से हड़ताल पर नहीं जाएंगे. जेट एयरवेज़ के पायलटों के संगठन ने रविवार रात कहा कि पहले उन्होंने 'वेतन नहीं तो काम नहीं' का फ़ैसला किया था, लेकिन फ़िलहाल इसे कुछ समय के लिए टाल दिया गया है.
आर्थिक संकट से जूझ रहे जेट एयरवेज के पायलटों के राष्ट्रीय संगठन नेशनल एविएटर्स गिल्ड (एनएजी) से जुड़े करीब 1,100 पायलट्स ने वेतन नहीं मिलने की वजह से सोमवार सुबह 10 बजे से हड़ताल पर जाने की धमकी दी थी.
अमरीकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने कहा है कि वह उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के साथ तीसरे दौर की वार्ता को लेकर इच्छुक हैं.
व्हाइट हाउस में दक्षिण कोरियाई नेता मून जे इन के साथ बातचीत शुरू होने से पहले ट्रंप ने ज़ोर देते हुए कहा कि फरवरी महीने में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ वार्ता विफल होने के बावजूद उनके साथ परमाणु निरस्त्रीकरण पर समझौता संभव है.
डोनल्ड ट्रंप ने कहा, "हम हमारे रिश्तों में बहुत आगे तक आए हैं और हमने एक बेहतर रिश्ता बनाया है. किम जोंग-उन वास्तव में उन लोगों में से हैं जिन्हें मैं बहुत अच्छी तरह से और सम्मान के साथ जानता हूं और मुझे विश्वास है कि समय के साथ बहुत सारी बड़ी चीज़ें होंगी."

Monday, April 8, 2019
कौन हैं दुनिया की 5 सबसे अमीर औरतें?
अगर दुनिया का सबसे अमीर आदमी और उनकी पत्नी तलाक़ लेने का फैसला करें, तो इस बात का अंदाज़ा लगाना ज़्यादा मुश्किल नहीं होगा कि रक़म का बंटवारा भी उसी अंदाज़ से होगा.
लेकिन अब अंदाज़ा लगाने की भी ज़रूरत नहीं है. पिछले हफ़्ते जब अमेज़न के संस्थापक जेफ़ बेज़ोस और उनकी पत्नी मेकैंज़ी के बीच तलाक़ हुआ तो यह साबित भी हो गया. दोनों आपसी रज़ाबंदी से अलग हो गए.
इस तलाक़ के ऐवज़ में मेकैंज़ी को ई-कॉमर्स साइट अमेज़न का चार फ़ीसदी शेयर मिला. इस चार फ़ीसदी शेयर की क़ीमत क़रीब 35.6 अरब डॉलर है.
इस रक़म के साथ ही वो दुनिया की तीसरी सबसे रईस महिला भी बन गई हैं.
महिलाओं की सूची में जहां वो तीसरे स्थान पर हैं वहीं समग्र तौर पर वो दुनिया की चौबीसवीं सबसे अमीर महिला बन गई हैं.
लेकिन मेकैंज़ी के अलावा आख़िर वो कौन सी महिलाएं हैं जो वैश्विक स्तर पर दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हैं? और इन लोगों के पास ये पैसा आया कहां से?
1. फ्रैंकोइज़ बेटेनकोर्ट- मेयर्स
फ़ोर्ब्स मैगज़ीन ने उन्हें दुनिया का पंद्रहवां सबसे अमीर शख़्स माना है. उनकी कुल संपत्ति 49.3 अरब डॉलर है.
कौन हैं वो?
फ्रांस की लॉरियल कॉस्मेटिक्स का नाम आपने सुना होगा. दुनिया के कॉस्मेटिक बाज़ार में अपनी धाक जमा चुकी इस कंपनी की उत्तराधिकारी फ्रैंकोइज़ इस पारिवारिक कंपनी में 33 फ़ीसदी की मालकिन हैं.
65 साल की फ्रैंकोइज़ को यह धरोहर अपनी मां लिलिएन बेटेनकोर्ट से मिली. जिनका सितंबर साल 2017 में 94 वर्ष की उम्र में निधन हो गया.
बेटेनकोर्ट-मेयर्स ने अपनी टीम के मेंबर्स पर यह कहते हुए क़ानूनी कार्रवाई भी की थी कि वे लोग उनकी मां का शोषण कर रहे हैं जबकि वो ख़ुद ही ख़राब स्वास्थ्य से जूझ रही हैं.
लेकिन मां की मौत के बाद ये मामला आपसी सहमति से सुलझा लिया गया.
बेटेनकोर्ट-मेयर्स पढ़ाई-लिखाई से जुड़े क्षेत्र में भी काफी सक्रिय हैं.
ग्रीक देवताओं पर आधारित उनकी कई किताबें प्रकाशित हो चुकी हैं.
इसके अलावा उन्होंने यहूदी-ईसाई संबंधों को लेकर भी किताबें लिख रही हैं.
69 साल की एलिस, वॉलमार्ट के संस्थापक सैम वॉल्टन की इकलौती बेटी हैं.
हालांकि उनके दो भाई भी हैं लेकिन परिवार की कंपनी को बढ़ाने की ज़िम्मेदारी उनके पास है.
आर्ट्स पसंद करने वाली एलिस क्रिस्टल ब्रिजेज़ म्यूज़ियम ऑफ़ अमरीकन आर्ट की चेयरमैन भी बनीं.
मेकैंज़ी बेज़ोस
संपत्ति 35 अरब डॉलर. तलाक़ के बाद उन्हें अमेज़न में जो शेयर प्रतिशत मिला है यह उसकी क़ीमत है.
लेकिन उनकी कुल संपत्ति निश्चित तौर पर इससे कहीं अधिक होगी.
लेकिन यह कितनी अधिक हो सकती है ये तो तभी पता चल पाएगा जब फ़ोर्ब्स मैगज़ीन साल 2020 में दुनिया के अमीरों का नाम प्रकाशित करेगी.
48 साल की मेकैंज़ी और अमेज़न के संस्थापक के चार बच्चे हैं. दोनों की साल 1993 में शादी हुई थी. दोनों साथ काम करते थे और उसके बाद दोनों ने शादी करने का फ़ैसला किया.
कैलिफ़ोर्निया की रहने वाली मेकैंज़ी अमेज़न के सबसे शुरुआती कर्मचारियों में से थीं. उन्होंने बतौर अकाउंटेंट अमेज़न में नौकरी की थी.
इसके अलावा उनकी दो फ़िक्शन किताबें भी प्रकाशित हो चुकी हैं. उन्होंने लेखक टोनी मेरिसन के नेतृत्व में ट्रेनिंग ली है.
मेरिसन का मानना है कि वो उनकी सबसे बेहतरीन स्टूडेंट्स में से एक हैं.
मेकैंज़ी ने एक एंटी-बुलिंग ऑर्गेनाइज़ेशन की भी स्थापना की थी , जिसका मक़सद दया, बहादुरी जैसी बातों को बढ़ावा देना था.
79 साल की जैकलीन अपने पारिवारिक व्यवसाय में बीते 20 सालों से सक्रिय हैं और साल 2016 तक वो बोर्ड की भी सदस्य रहीं. उनके पास ग्लोबल मैन्युफैक्चरर कंपनी मार्च का एक-तिहाई हिस्सा है. मार्स के बारे में संभवत: यह बात आपको पता न हो कि पेट फ़ूड बनाने वाली अमरीका की सबसे बड़ी कंपनी है.

Thursday, April 4, 2019
पीएम मोदी को यूएई का सर्वोच्च नागरिक सम्मान
संयुक्त अरब अमीरात यानी यूएई ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को देश का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ज़ायेद मेडल से सम्मानित करने की घोषणा की है.
इसकी घोषणा यूएई के राष्ट्रपति शेख़ ख़लीफ़ा बिन ज़ायेद अल नहयान ने की.
यूएई की सरकारी न्यूज़ एजेंसी डब्ल्यूएएम के अनुसार, "ये सम्मान दोनों देशों के बीच रिश्तों और रणनीतिक साझेदारी को मज़बूत करने के लिए दिया गया है."
अबू धाबी के क्राउन प्रिंस शेख़ मोहम्मद बिन ज़ायेद अल नाह्यान ने ट्वीट कर कहा है, "भारत के साथ हमारी ऐतिहासिक और व्यापक रणनीतिक साझेदारी है, जिसके पीछे मेरे परम मित्र नरेंद्र मोदी का बहुत योगदान है, जिन्होंने इन रिश्तों को और मज़बूत किया है."
उन्होंने लिखा है, "द्विपक्षीय संबंधों में गर्मजोशी लाने के लिए यूएई के राष्ट्रपति ने उन्हें ज़ायेद मेडल से नवाज़ा है."
ज़ायेद मेडल यूएई का सर्वोच्च सम्मान है जो बादशाहों, राष्ट्रपति और राष्ट्र प्रमुखों को दिया जाता है. इससे पहले साल 2007 में रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन, 2010 में ब्रिटेन की महारानी एलिज़ाबेथ, 2016 में सऊदी के शाह सलमान बिन अब्दुल्लाअज़ीज़ अल सऊद और साल 2018 में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को ये पुरस्कार दिया गया था.
क्राउन प्रिंस जो यूएई की सशस्त्र सेना के डिप्टी सुप्रीम कमांडर भी हैं, उन्होंने कहा, "मोदी ने द्विपक्षीय संबंधों को सुधारने और रणनीतिक संबंधों को व्यापक बनाने में मोदी ने प्रमुख भूमिका निभाई है."
उन्होंने कहा, "ये मेडल देते हुए हम दोनों देशों के बीच संबंध मज़बूत करने और तमाम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने की उनकी कोशिशों की सराहना करते हैं."
भारत की विदेश मंत्री सुषमा स्वराज ने ट्वीट कर आभार व्यक्त किया है, उन्होंने लिखा, "भारत के महान सपूत भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मोहम्मद बिन ज़ायेद की ओर से दिए गए ज़ायेद सम्मान का मैं स्वागत करती हूं और बहुत खुश हूं."
उन्होंने लिखा है, "इस सम्मान के लिए मैं भारत की जनता की ओर से यूएई के क्राउन प्रिंस का बहुत आभार व्यक्त करती हूं. ऐसा करके आपने भारत और भारत के लोगों का सम्मानित किया है."
पिछले साल फ़रवरी में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई की दूसरी बार यात्रा की थी और क्राउन प्रिंस के साथ कई मुद्दों पर बात की थी.
बातचीत के बाद दोनों पक्षों ने ऊर्जा क्षेत्र, श्रम शक्ति और वित्तीय सेवाओं में संबंध मजबूत करने के लिए हस्ताक्षर किए थे.
अगस्त 2015 में प्रधानमंत्री मोदी ने यूएई की पहली यात्रा की थी.
पुलवामा हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव को कम करने के लिए क्राउन प्रिंस ने फ़रवरी में मोदी और पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान ख़ान दोनों को फ़ोन किया था.
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट कर कहा है, "यूएई सरकार की ओर से ज़ायेद मेडल दिए जाने पर मैं उत्तर प्रदेश की जनता की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाई देता हूं."
पत्रकार सुहासिनी हैदर ने ट्वीट कर कहा है, "चुनाव प्रचार के दौरान किसी विदेशी सरकार द्वारा इस तरह की घोषणा अजीब है."

Subscribe to:
Comments (Atom)