बॉलीवुड में इस साल फिल्म 'लवयात्री' से करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री वरीना हुसैन रैपर बादशाह के 'शी मूव इट लाइक' वीडियो में नजर आएंगी. उनकी एलबम 'वन' का यह गीत 10 दिसंबर को रिलीज होगा.
वरीना ने कहा, "बादशाह संग शूटिंग शानदार रही. यह गाना पहले ही मुझे बहुत पसंद है. मैं इसमें तीन अलग-अलग लुक्स में नजर आऊंगी. यह मेरा पहला पॉप वीडियो है और मुझे पहले से पता था कि अगर में पॉप सॉन्ग करूंगी तो वो बादशाह के साथ करूंगी." वह बादशाह को बेहद प्रतिभाशाली मानती हैं.
वरीना ने कहा, "संगीत को लेकर उनका बेहतरीन नजरिया है. मैं उनकी म्यूजिक वीडियो का हिस्सा बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं. उनके और सोनी म्यूजिक टीम के साथ शूटिंग का मेरा शानदार अनुभव रहा. मुझे यकीन है कि यह संगीत सुनने वालों और प्रशंसकों को बहुत पसंद आएगा." बता दें वरीना की फिल्म लवयात्रि बॉक्स ऑफिस पर खास कमाल नहीं दिखा पाई थी. वरीना ने एडवर्ल्ड से अपने करियर की शुरुआत की है.
शाहिद कपूर इन दिनों अपनी नई फिल्म "कबीर सिंह" की शूटिंग में व्यस्त हैं. यह फिल्म 21 जून 2019 में रिलीज होगी. इसके पहले शाहिद की श्रद्धा कपूर संग "बत्ती गुल मीटर चालू" फिल्म रिलीज हुई थी. हालांकि ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर सकी. इस साल शाहिद के खाते में सिर्फ एक सफल फिल्म दर्ज है. ये फिल्म थी संजय लीला भंसाली के निर्देशन में बनी "पद्मावत". फिल्म में शाहिद, दीपिका के अपोजिट थे.
सारा का काम देखकर उनकी दादी, शर्मिला टैगोर भी काफी संतुष्ट हैं. उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मुझे सरप्राइज होता है ये देखकर कि वो इतनी छोटी उम्र में इतनी मेच्योर है. उसके इंटरव्यू सुने हैं. वो बहुत अच्छा काम कर रही है."
बताते चलें कि केदारनाथ बॉक्स ऑफिस पर संतोषजनक कारोबार कर रही है. फिल्म ने दो दिन में 17 करोड़ की कमाई कर ली है. इसी महीने 28 दिसंबर को सारा की दूसरी फिल्म, "सिंबा" रिलीज हो रही है. रोहित शेट्टी के निर्देशन में बनी इस फिल्म में सारा के अपोजिट रणवीर सिंह हैं. फिल्म के कुछ गाने रिलीज हुए हैं. सारा और रणवीर की जोड़ी को पसंद किया जा रहा है.
वहीं मध्य प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना की वेबकास्टिंग न करने के निर्देश दिए हैं. साथ ही यह निर्देश जारी किए गए हैं कि काउंटिग हॉल में सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएं और मतगणना के दौरान वाईफाई का इस्तेमाल न हो.
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले मध्य प्रदेश के एक निजी होटल में ईवीएम मशीन और सागर जिले में बिना नंबर की स्कूल बस से स्ट्रॉन्ग रूम में ईवीएम पहुंचाए जाने का वीडियो जारी करते हुए कांग्रेस ने आरोप लगाया था कि बीजेपी मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में जनादेश को पटलने की कोशिश कर रही है. वहीं, एक अन्य मामले में शुक्रवार को ही मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में लगभग एक घंटे के लिए बिजली नहीं होने की वजह से स्ट्रॉन्ग रूम का सीसीटीवी और एलईडी डिस्प्ले इस अवधि में काम नहीं कर पाया.
इन शिकायतों पर चुनाव आयोग ने भी माना है कि मध्य प्रदेश में ऐसी दो घटनाएं हुईं थीं जिसमें ईवीएम को लेकर नियमावली का पालन नहीं किया गया. लेकिन आयोग का कहना था कि यह गलती प्रक्रिया तक ही सीमित है और मशीनों से कोई छेड़छाड़ नहीं की गई. लेकिन आयोग ने एक अधिकारी को मशीने देरी से जमा कराने के आरोप में सस्पेंड कर दिया.
No comments:
Post a Comment